फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला पुलिसकर्मी से धोखाधड़ी में पति गिरफ्तार

महिला पुलिसकर्मी से धोखाधड़ी में पति गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी से धोखाधड़ी में पति गिरफ्तार
मेरठ। कंट्रोल रूम में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति पर बैंक खाते से 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। एसपी क्राइम के निर्देश पर साइबर सेल ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। आरोपी पति के खिलाफ थाना सिविल लाइन पर केस दर्ज कराते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में प्रीति सिंह असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात है। पीड़िता ने एसपी क्राइम से शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बैंक खाते से 45 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। जबकि एटीएम कार्ड भी उसी के पास था। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि न्यू सैनिक विहार थाना कंकरखेड़ा निवासी प्रीति के पति सनी जावला ने पेटीएम से रुपये ट्रांसफर किए थे। आरोपी पहले भी पत्नी से धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन

एक माह पहले हत्या की कोशिश की
एसपी क्राइम ने बताया कि प्रीति की शादी करीब चार साल पहले सनी जावला से हुई थी। प्रीति का आरोप है कि सनी शादी के बाद से दहेज उत्पीड़न कर रहा था। एक माह पहले आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। पीड़िता दस दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थी। दंपति में विवाद के चलते आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में हाथ जोड़े, हाथापाई की कोशिश
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो पहले उसने रौब गालिब कर पुलिस कर्मियों से हाथापाई की कोशिश की। बाद में पुलिस ने आरोपी को सिविल लाइन थाने की हवालात में बंद कर दिया। उसके बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा कि मुझसे गलती हो गई।
मुख्य बातें:
45 हजार रुपये खाते से निकाले, साइबर सेल ने की जांच
आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed