फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुनकुरा गांव में राशन की दुकान पर हंगामा, अधिकारियों को घिराव किया

कुनकुरा गांव में राशन की दुकान पर हंगामा, अधिकारियों को घिराव किया

Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
कुनकुरा गांव में राशन की दुकान पर  हंगामा, अधिकारियों को घिराव किया
गंगानगर। कुनकुरा गांव में राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शिकायत पर जांच करने पहुंचे एआरओ और उनकी टीम पर लोगों ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए घेराव कर हंगामा किया। सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकुरा गांव में कई साल से शमसुद्दीन पर सरकारी राशन की एजेंसी है। ग्रामीणों के मुताबिक डीलर परिचित लोगों को राशन दे देता है। काफी ग्रामीण राशन से हर माह वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने 10 दिन पूर्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राशन डीलर की शिकायत की। आरोप लगाया कि कुछ लोगों को ही राशन देकर रजिस्टर में पूर्ति कर देता है और बचा अनाज व मिट्टी के तेल की कालाबाजारी कर देता है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी टीम के साथ गांव में राशन की दुकान पर जांच के लिए पहुंचे। अधिकारियों को देख सैकड़ों महिलाओं व युवकों ने अधिकारियों को घेर लिया। बताया कि पहले भी टीम जांच के लिए आ चुकी है पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अधिकारियों ने जांच में राशन डीलर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं डीलर समसुद्दीन ने बताया कि टीम जांच के लिए आई थी। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। कुलदीप, रियाजुद्दीन, राहुल, योगेंद्र, आसू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed