फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मां

मां

Thu, 07 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
मां
मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में बुधवार को छत पर पतंग उड़ाने के दौरान एक युवक ने मां को चिढ़ाने पर दो भाईयों को गोली मार दी। जिसमें एक भाई की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अहमदनगर गली नंबर-3 निवासी एहतेशाम (19) और उसका भाई सावेज (14) अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। उनके मकान के पीछे रहने वाला जुनैद, उसका भाई मुशीर और उनकी मां शमीना अपनी छत पर थी। आरोप है कि इस दौरान एहतेशाम और सावेज ने शमीना को काली कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया। जुनैद और मुशीर ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट हो गई। कुछ देर बाद एहतेशाम और सावेज नीचे गली में आए तो आरोप है कि तमंचा लेकर पहुंचे जुनैद ने एहतेशाम की कनपटी पर गोली मार दी। उसका भाई उसे बचाने दौड़ा तो आरोपियों ने सावेज पर भी फायर कर दिया। गोली उसके हाथ से छूकर निकल गई। सूचना पर पहुंचे पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज सुरेश शर्मा ने एहतेशाम को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, फायरिंग की सूचना पर मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी। लेकिन वे घर से फरार मिले। घटना के बाद लोगों में जबर्दस्त गुस्सा था। एसओ लिसाड़ी गेट ने बताया कि एहतेशाम की हालत गंभीर है। वह वेंटीलेटर पर है। परिजनों ने दोनों भाईयों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
अहमदनगर में पतंग उड़ाने के दौरान हुआ विवाद
एक भाई की हालत गंभीर, वेंटीलेटर पर पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed