फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध शराब के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई

अवैध शराब के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई

Wed, 06 Mar 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई
खादर में शराब की भट्ठियां तोड़ीं, हड़कंप
विज्ञापन

- सीओ सदर देहात ने कई थानों की पुलिस के साथ की कार्रवाई
मेरठ। होली से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को खादर क्षेत्र में पुलिस की कई टीमों ने शराब की दर्जन भर भट्ठियां तोड़ दीं। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी मंगलवार रात इंचौली, परीक्षितगढ़, भावनपुर थानों की पुलिस फोर्स के साथ खादर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस की एकाएक मौजूदगी से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान गंगा किनारे बनी शराब की कई भट्ठियां को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने कुंडा, मिर्जापुर क्षेत्रों में भी कई जगह कार्रवाई करते हुए भट्ठियां तोड़ दीं। सीओ सदर देहात ने बताया कि पुलिस ने करीब आधा दर्जन स्थानों पर दबिश डालते हुए कार्रवाई की है। इसके अलावा लहन भी नष्ट किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी ने बनाई संयुक्त रणनीति
मंगलवार को पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों ने संयुक्त बैठक कर तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की। पुलिस आफिस में करीब एक घंटा चली बैठक के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्रवाई किये जाने पर जोर दिया। इस दौरान ऐसे 100 स्थान भी चिह्नित किये गये, जहां अवैध शराब की संभावना अधिक है। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने बताया कि होली के मद्देनजर कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया गया है। जल्द बाहरी रास्तों पर पहरा बढ़ेगा। ताकि अवैध शराब की तस्करी रोकी जा सके। बैठक में एसपी देहात अविनाश पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





अवैध शराब के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई
- पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों ने बनाई संयुक्त रणनीति
- होली के मद्देनजर अभियान को दी जाएगी गति, 100 स्थान चिह्नित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed