फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहनवाज बना चुनौती, बनना चाहता है रंगदारी किंग

शहनवाज बना चुनौती, बनना चाहता है रंगदारी किंग

Tue, 26 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शहनवाज बना चुनौती, बनना चाहता है रंगदारी किंग
मेरठ। होटल, रेस्टोरेंट और मीट कारोबारी से फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाला शहनवाज उर्फ टूंटा मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी गईं। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं, उसके साथी अतीक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिस तरह से शहनवाज ने रविवार रात शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सरेआम फायरिंग कर व्यापारियों से रंगदारी मांगी, उससे पुलिस अफसरों का कहना है कि वह रंगदारी किंग बनना चाहता है। लेकिन पुलिस उसके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि ताला फैक्ट्री हापुड़ रोड लिसाड़ी गेट निवासी शहनवाज पहले से ही आपराधिक वारदाताें में शामिल रहा है। देहली गेट और लिसाड़ी गेट थाने से वो जेल जा चुका है। उसके द्वारा रविवार रात की गई वारदात पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई है। उसके खिलाफ कोतवाली में दो और देहली गेट और ब्रह्मपुरी में एक-एक केस रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले का दर्ज कराया गया है। वहीं, ब्रह्मपुरी की घटना में शहनवाज के साथ रहे पत्थरवालान अहाता ब्रह्मपुरी निवासी अतीक पर भी ब्रह्मपुरी थाने में रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि शहनवाज को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
रंगदारी और जानलेवा हमले के चार केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed