फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रक्षापुरम में हंगामे के बीच खोले गए कॉलोनी पर लगे गेट

रक्षापुरम में हंगामे के बीच खोले गए कॉलोनी पर लगे गेट

Fri, 01 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रक्षापुरम में हंगामे के बीच खोले गए कॉलोनी पर लगे गेट
हंगामे के बीच खुले अवैध रूप से लगाए गेट
विज्ञापन

गंगानगर। मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर- 4 में जोनल पार्क है। यहां एमडीए द्वारा मिनी जिम बनाया गया था। कुछ दिन पूर्व जिम को लेकर रक्षापुरम और मीनाक्षीपुरम के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मीनाक्षीपुरम निवासी एडवोकेट दीपक चाहल ने रक्षापुरम निवासी एमडीए के अवर अभियंताओं द्वारा जिम के पास गली में गेट लगाकर रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया था। दो दिन पूर्व लोगों ने गेट की शिकायत कमिश्नर, एसडीएम से भी। बृहस्पतिवार शाम को मीनाक्षीपुरम निवासी दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। एडवोकेट दीपक चाहल व पूर्व पार्षद सुशील सैनी ने बताया कि एसडीएम ने गेट खोलने की बात कही है। गेट खोलने को लेकर रक्षापुरम के लोग भी सामने आ गए। इस बीच जमकर नोकझाेंक हुई। लोगों ने फोन पर गंगानगर पुलिस को बताया कि गेट न खोलने की स्थिति में वह गेट तोड़ देंगे। इस पर पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों गेटों को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed