फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फर्जी कंपनी का भंडाफोड़

फर्जी कंपनी का भंडाफोड़

Sun, 20 May 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कंपनी का भंडाफोड़

विज्ञापन
मेरठ।
फर्जी मल्टी इंटरनेशनल कंपनी ने दस हजार लोगों से छह महीने में छह करोड़ रुपये ठग लिए। इस कंपनी को सिर्फ दो लोग चल रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो लाख नकद व आठ लाख के मोती बरामद किए हैं। वहीं ठगी के शिकार लोगों ने एसएसपी ऑफिस से पुलिस लाइन तक हंगामा किया। आरोपियों का नेटवर्क गाजियाबाद, दिल्ली समेत कई राज्यों में फैला है।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी क्राइम शिवराम यादव व एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। जिसमें आरोपी संजय गुप्ता उर्फ राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी सी 529 ब्रज विहार लिंक रोड गाजियाबाद को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी संजय गुप्ता व उसके पार्टनर राहुल वर्मा ने गढ़ रोड स्थित प्लॉट नंबर 17 में एपेक्स इंटरनेशनल के नाम से फर्जी कंपनी खोली थी।
विज्ञापन

जहां पर मोतियों की माला बनवाई जाती थी। कंपनी ने पंफलेट के जरिये प्रचार कराया कि ‘घर बैठे कमाए 30 से 50 हजार प्रतिमाह’। इसी तरह से करीब 10 हजार लोगों को जोड़ा गया। मोतियों के पैकेट भी दिए। रुद्राक्ष तक बनवाकर विदेशों तक भेजने की बात कहते थे। उसके बाद आरोपियों ने फ्रेंचाइजी लेने की बात कहकर एक-एक लाख जमा कराए। करीब छह महीने में छह करोड़ लेकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार लोगों ने की शिकायत
एसएसपी ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व शास्त्रीनगर निवासी जितेंद्र गुप्ता समेत करीब एक हजार लोगों ने इस फर्जी कंपनी की शिकायत की है। जिसका मुकदमा नौचंदी थाने में दर्ज हुआ। जबकि आरोपियों ने करीब दस हजार लोगों से ठगी की है। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल और नौचंदी पुलिस ने जांच की। सर्विलांस पर आरोपियों के नंबरों को सुना। जिसके बाद संजय गुप्ता को नौचंदी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला और साइबर सेल ने दो लाख कैश, करीब आठ लाख कीमत के मोती, चार एक्टिवा, एक डिजायर, एक लैपटाप व अन्य सामान बरामद किया।

सब कुछ फर्जी था
इन दोनों आरोपियों ने स्कूटी और गाड़ी भी किराये पर ली थी। इसके लिए वे मोटा पैसा और पेट्रोल तक देते थे। ताकि किसी को शक न हो, इसलिए पैसा हर महीने अकाउंट में दिए जाते थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने अकाउंट भी चेक होंगे। शनिवार को भी पीड़ित लोगों ने एसएसपी को अपने साथ हुई ठगी की लिस्ट दी है।


आरोपी पर हमले की कोशिश
आरोपी संजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित लोग पुलिस लाइन पहुंच गए। लोगों ने पुलिस कस्टडी में संजय पर हमले की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed