फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चियां से दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाएगी पुलिस

बच्चियां से दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाएगी पुलिस

Fri, 11 May 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बच्चियां से दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाएगी पुलिस
मेरठ। अब इंसाफ के लिए पीड़ितों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। गंभीर अपराधों में आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल होगी। वहीं अब गवाहों को पुलिस खुद अपनी सुरक्षा में पेश करेगी। इसकी पहल मेरठ पुलिस ने कर दी है। मेरठ में तीन बच्चियों से दरिंदगी के केस की रिपोर्ट एसएसपी ने डीजीसी (जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी) को भेजी है। तीनों केस में आरोपियों को जल्द सजा हो, इसकी प्रक्रिया कोर्ट में शुरू हो गई है। इन मामलों में रोज सुनवाई होगी। वहीं पुलिस और गंभीर मामलों की रिपोर्ट तैयार कर रही है। हालांकि आरोपी को जल्द सजा दिलाने का आदेश सुप्रीमकोर्ट पहले कर चुका है, लेकिन पुलिस इस पर अमल नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


दो केस में चार्जशीट दाखिल, एक में आज होगी
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक शुरू में एक जनवरी से 30 अप्रैल तक तीन बच्चियों से दरिंदगी के केस की रिपोट बनाई गई। दो केसों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल है, जबकि एक केस में चार्जशीट शुक्रवार को जमा करने की बात कही है। तीनों केसों के दस्तावेज एसएसपी ने डीजीसी को भेजे हैं। इन तीनों केसों में सभी आरोपी जेल में बंद हैं। जिनके खिलाफ कोर्ट में जल्द सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


आठ केसों तैयार हो रही रिपोर्ट
पुलिस का दावा है कि मेरठ में आठ गंभीर अपराधों की रिपोर्ट भी डीजीसी को भेजी जाएगी। जिनकी पुलिस रिपोर्ट तैयार करने में लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सजा दिलाने के पर्याप्त सुबूत जुटाए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चार्जशीट में लगाई है। पुलिस ने गवाहों से संपर्क साधा है। दरोगा और तीन सिपाही लगाए हैं। गवाहों की सरकारी गाड़ी से कोर्ट में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केसों की तैयार की रिपोर्ट
थाना मवाना
15 मार्च को नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। जिसमें आरोपी फिरोज उर्फ राजा निवासी मवाना के खिलाफ रिपोर्र्ट दर्ज हुई। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
थाना फलावदा
29 मार्च को छह साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या हो गई। जिसमें आरोपी पप्पू, योगेश और विनोद के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा। चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

थाना परीक्षितगढ़
25 अप्रैल को सात साल की बच्ची से दो युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी मोहसिन उर्फ भूरा और निशू उर्फ तोता पर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटा लिए है। शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed