{"_id":"5abffec44f1c1bd2618b4d0f","slug":"101522532036-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौलेरो सवार बदमाशों ने किसान से लूटा ट्रेक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बौलेरो सवार बदमाशों ने किसान से लूटा ट्रेक्टर
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो सवार बदमाशों ने किसान से लूटा ट्रैक्टर
मेरठ। परतापुर क्षेत्र स्थित मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पर ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना डालकर जा रहे एक किसान से बोलेरो कार सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाश किसान के साथ मारपीट कर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। शनिवार सुबह पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
परतापुर क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले बुलंद है क्षेत्र में चोरी लूट की कई घटनाएं हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पूठरी गांव निवासी हुकुम सिंह ने गांव के ही दीपक को शुगरमिल पर गन्ना डालने के लिए अपना आयसर ट्रैक्टर दिया था। शुक्रवार देर रात लगभग तीन बजे दीपक मिल से गन्ना डालकर वापस गांव जा रहा था। दीपक ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर सिवाल मार्ग पर गैझा गांव के पास छह नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर सामने बोलेरो कार रोकी बदमाशों ने उस पर तमंचा तानते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और सड़क किनारे फेंककर ट्रैक्टर लेकर चले गए। पीछे से ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहे एक किसान ने दीपक को बंधनमुक्त किया जिसके बाद दीपक ने परिजनों को सूचना दी। शनिवार सुबह पीड़ित थाने पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर परतापु़र राशिद अली का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। घटना से क्षेत्र के किसानों में रोष है। ढ़िडाला निवासी किसान अर्जुन ने बताया कि पिछले एक साल में गन्ना किसानों के साथ लूट की कई घटनाएं हो चुकी है दो माह पहले भी एक किसान से बदमाशों ने भैंसा बुग्गी व एक ट्रैक्टर लूटा था। कहा कि इस प्रकार से तो किसानों का मिल पर गन्ना डालना बंद हो जाएगा। बताया कि क्षेत्र में डायल 100 व फेंटम पुलिस भी ठीक से गश्त नही करती जिससे कारण बदमाश चोरी व लूट की घटनाओं को आसानी से अंजाम देते है।
विज्ञापन
खास बातें:
मोहिउद्दीनपुर शुगरमिल से गन्ना डालकर जा रहा था किसान, तमंचे के बल पर की लूट