{"_id":"5aaed2d64f1c1bbf088b600f","slug":"101521406678-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचवटी एंकलेव में चोरी करते तीन चोर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचवटी एंकलेव में चोरी करते तीन चोर दबोचे
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर रिठानी स्थित पंचवटी एंकलेव में शनिवार देर रात चोरी करते तीन आरोपियों को गार्डों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
परतापुर थानाध्यक्ष राशिद अली ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नीरज निवासी इंद्रापुरम कालोनी, सुरेश निवासी किठौर व किशन निवासी बिनौली बागपत हैं। जो पंचवटी एंकलेव में लगे जनरेटरों से तीन बैटरियां चोरी कर ले जा रहे थे। इस दौरान गार्ड रमेश ने एक आरोपी को दबोचा तो तीनों आरोपियों ने गार्ड की पिटाई कर दी। गार्ड के शोर मचाने पर अन्य गार्डों और एंकलेव के निवासियों ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस, चाकू व रॉड बरामद की गयी है।
पूछताछ में आरोपियों ने करीब एक माह पूर्व दिल्ली रोड स्थित कुष्ठ आश्रम से पांच हजार रुपये और अन्य सामान, गगोल रोड स्थित किराना स्टोर का शटर उखाड़कर हजारों की नगदी व सामान के अलावा रात में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से कई बैटरियां चोरी करना कबूला। रविवार को तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया।
गार्ड ने दिखाई बहादुरी
गार्ड रमेश की बहादुरी से ही तीनों चोर पकड़े गए। दरअसल चोरों ने रमेश को बुरी तरह पीट दिया था। लेकिन घायल होने के बावजूद रमेश ने एक चोर को पकड़े रखा। एंकलेव के लोगों ने गार्ड की बहादुरी व हिम्मत की प्रशंसा की।