{"_id":"5a77723c4f1c1b91268b854f","slug":"101517777468-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूट का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूट का सरगना गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड मैनेजर से मोबाइल लूट, पुलिस पर फायरिंग
मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहे के पास शनिवार रात बाइक सवार दो लुटेरों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर से मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फैंटम में टक्कर मार दी। एक युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग भी की, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शास्त्रीनगर निवासी ओमप्रकाश शिथलीया रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। शनिवार रात वह सामान खरीदकर पत्नी के साथ पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच पीछे से आए लाल रंग की अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने रिटायर्ड मैनेजर से मोबाइल लूट लिया। दोनों बदमाश हापुड़ रोड की तरफ भाग निकले। आसपास के लोगों ने लूट का शोर मचाते हुए पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच नौचंदी थाने की फैंटम ने भी लुटेरों का पीछा किया। एल ब्लॉक चौकी के पास एसओ नौचंदी संजय तोमर चेकिंग कर रहे थे। हापुड़ रोड पर आरटीओ कट के पास लुटेरों ने फैंटम में टक्कर मारते हुए एक दरोगा पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। इस बीच लुटेरों की बाइक गिर गई। इस पर एक लुटेरा भाग निकला, जबकि दूसरे ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसओ नौचंदी ने बताया कि पकड़ा गया युवक मोइन निवासी श्यामनगर है। उसके पास से लूटा हुआ मोबाइल, एक तमंचा और पर्स बरामद हुआ है। जबकि दूसरा साथी निजाम निवासी श्यामनगर फरार हो गया। पुलिस ने अपाचे बाइक को सीज कर दिया है। मोइन ने बताया कि वह अपने साथी के साथ शास्त्रीनगर, मेडिकल और नौचंदी क्षेत्र में एक माह में सात-आठ मोबाइल फोन लूट चुका हैं। मोबाइल को दो हजार रुपये में लिसाड़ी गेट में बेच देते थे।