फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चाकुओं व ईंटों पत्थरों से से पीट पीट कर युवक की नृशंस हत्या

चाकुओं व ईंटों पत्थरों से से पीट पीट कर युवक की नृशंस हत्या

Sat, 13 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
चाकुओं व ईंटों पत्थरों से से पीट पीट कर युवक की नृशंस हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा/मेरठ।
हाईवे स्थित जिटौली गांव के जंगल में शुक्रवार दोपहर गेहूं के खेत में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से हत्या करने के बाद युवक के चेहरे और सिर को ईंट-पत्थरों से कुचला गया। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हाईवे स्थित जिटौली रेलवे फाटक के पास गांव की महिलाएं जंगल में चारा काट रहीं थीं। इस बीच उन्होंने करीब 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर कंकरखेड़ा के कार्यवाहक एसओ महेश चंद्र और सीओ दौराला पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। रात तक पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी थी। सीओ ने बताया कि मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी पुलिस को शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


युवक ने किया था संघर्ष
पुलिस का कहना है कि जिस खेत में युवक की हत्या की गई है। उसमें हाल ही में सिंचाई हुई थी। खेत में काफी संख्या में लोगों के पैरों के निशान मिले हैं। इसके अलावा काफी दूर तक जगह-जगह खून पड़ा हुआ मिला और गेहूं तहस नहस हुए मिले। घटना स्थल पर लग रहा था कि हत्यारे पांच से छह लोग हो सकते हैं। आरोपियों से बचने के लिए युवक ने संघर्ष किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान न हो इसलिए किया चेहरे पर वार
हत्यारों ने चाकू व ईंट पत्थरों से सिर्फ चेहरे पर एक दर्जन से अधिक वार किए। पुलिस का मानना है कि या तो रंजिश में युवक की हत्या की गई है या फिर कुछ और भी कारण हो सकता है। युवक की पहचान न हो इसलिए चेहरा कुचला गया।


युवक के सीधे हाथ पर लिखा था किशना
पुलिस के अनुसार युवक के सीधे हाथ पर किशना लिखा हुआ था और हाथ के सीधे अंगूठे के पास स्टार बना हुआ था। युवक ने काली जींस और नीली जैकेट पहन रखी थी।

मोजे, जैकेट व दस्ताने मौके पर छोड़ गए हत्यारोपी
पुलिस का कहना है कि मौके पर दो युवकों के मोजे, एक जैकेट व दस्ताने बरामद हुए हैं। वह मिट्टी व खून में सने हुए थे। हत्यारोपी उन्हें साथ नहीं ले गए। इसके अलावा मौके से पानी की बोतल, सोडे की बोतल व प्लास्टिक के गिलास भी बरामद हुए हैं। जिससे लगता है कि आरोपियों ने वहां शराब भी पी थी।

खास बात
जिटौली गांव के जंगल में मिला खून से लथपथ शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
चाकू से गोदने के बाद ईंट व पत्थरों से कुचला गया चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed