फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोबाइल लुटेरा पकड़ा, साथी फरार

मोबाइल लुटेरा पकड़ा, साथी फरार

Mon, 08 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लुटेरा पकड़ा, साथी फरार
मेरठ। रविवार रात गढ़ रोड पर ई-रिक्शा में सवार युवक को लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पब्लिक ने घेर लिया। इनमें से एक लुटेरा पकड़ लिया गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार सूरजकुंड मोहनपुरी निवासी शुभम गिरी रविवार रात ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। वे रास्ते में मोबाइल फोन पर बात करने लगे। इसी बीच गढ़ रोड पर एक होटल के पास बाइक सवार दो बदमाश वहां आए और उसके हाथ से मोबाइल झपटने की कोशिश की। शुभम ने मोबाइल नहीं छोड़ा। बदमाशों से हाथापाई कर दी। बदमाश शुभम के मोबाइल का कवर लेकर भागने में सफल रहे। इस कवर में पांच हजार रुपये थे। शुभम ने शोर मचाया तो राहगीरों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ बाइक सवार युवक भी पीछे दौड़ लिए। लोगों ने बदमाशों की बाइक को गिरा दिया। दोनों लुटेरे पैदल भागने लगे तो इनमें से एक को भीड़ ने दबोच लिया । इस बीच पास में चेकिंग कर रही मेडिकल पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस उसे थाने ले आई। दूसरे लुटेरों की तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मोहित निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी है। उसके पास से लूटी रकम के एक हजार रुपये बरामद हो गए हैं बाकी चार हजार रुपये उसका साथी लेकर भागा है। एसओ ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरे की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पता लगाया जा रहा है कि ये बाइक तो चोरी की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविवार रात गढ़ रोड पर हुई घटना, पब्लिक ने दिखाई बहादुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed