फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महाराष्ट्र की डॉक्टर को परेशान कर रहे मेरठ के युवा

महाराष्ट्र की डॉक्टर को परेशान कर रहे मेरठ के युवा

Sat, 23 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की डॉक्टर को परेशान कर रहे मेरठ के युवा
मेरठ/कंकरखेड़ा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर से फेसबुक पर मेरठ के दो युवकों ने पहले दोस्ती की और फिर अश्लील बातें करने लगे। कई बार डॉक्टर ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। दोनों युवक डॉक्टर को धमकी देने लगे। जिस पर डॉक्टर ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस ने मेरठ में पहुंचकर आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किए।
महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के जिला सौलहपुर के थाना वलसन क्षेत्र निवासी एक महिला डॉक्टर से दो वर्ष पूर्व खैरनगर निवासी विशु शर्मा और अनुज मलिक निवासी रोहटा रोड नंद विहार की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों ही युवक स्नातक के छात्र हैं। दोनों ने किसी तरह डॉक्टर का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। उसके बाद दोनों उसे अश्लील मैसेज, पिक्चर व वीडियो भेजने लगे। महिला ने बहुत समझाया लेकिन बाज नहीं आए।
विज्ञापन

महिला ने दो साल पूर्व दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र वलसन थाने में केस दर्ज कराया। दो साल से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को वलसन थाने से एएसआई महेश भवी कटी मय टीम के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। नंद विहार में अनुज मलिक व खैर नगर में विशु शर्मा के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किए। एएसआई महेश भवी कटी का कहना है कि इस मामले में सात साल से कम सजा का प्रविधान है, इसलिए आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा सकता। ऐसे में दोनों आरोपियों के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। दोनों को थाने में पहुंचने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
मेरठ के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, महाराष्ट्र पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed