फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो दिन से लापता छात्र हॉस्टल से बरामद

दो दिन से लापता छात्र हॉस्टल से बरामद

Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता छात्र हॉस्टल से बरामद
कंकरखेड़ा (मेरठ)।
विज्ञापन

बुलंदशहर के गांव मिर्जापुर निवासी सुरेंद्र सिंह अधिवक्ता हैं। उनका बेटा दीपक मोदीपुरम स्थित नीलंकठ कॉलेज से बीटेक कर रहा है। 26 नवंबर को वह गांव से कॉलेज में परीक्षा देने आया था, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने बुलंदशहर कोतवाली थाने में छात्र के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मंगलवार को छात्र की लोकेश कंकरखेड़ा क्षेत्र में मिली। इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ छात्र की तलाश की तो वह हाईवे स्थित संत रविदास शिरोमणि हॉस्टल में अपने एक दोस्त के साथ मिला। पुलिस ने छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह के अनुसार छात्र परिजनों से नाराज था। जिस कारण वह उन्हें बिना बताए अपने दोस्त के साथ हॉस्टल में रह रहा था। वहीं छात्र के पिता का कहना है कि वह पढ़ाई के कारण तनाव में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed