{"_id":"5a036ad34f1c1bca678ba1c9","slug":"101510173395-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत में सपा छात्रनेता ने की गुंडागर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साकेत में सपा छात्रनेता ने की गुंडागर्दी
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। साकेत गोल मार्केट में बुधवार शाम सपा से जुड़े बताए गए चार युवकों ने दो युवकों को सरेआम पीटा और हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। युवकों की गुंडागर्दी से अफरातफरी मच गई। लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की पुलिस से भी साठगांठ है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के अशोक वाटिका निवासी अभिजीत चौधरी अपने दोस्त के साथ साकेत गोल मार्केट में सामान लेने आए थे। इस दौरान एंडेवर गाड़ी में सवार चार युवक वहां पर पहुंचे। गाड़ी पर सपा का झंडा लगा था। आरोप है कि चारों युवकों ने अभिजीत से गालीगलौज की। विरोध करने पर अभिजीत और उसके दोस्त की डंडे से पिटाई कर दी। दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आरोपियों को घेरने का प्रयास किया तो एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पॉश इलाके का माहौल खराब
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से गोल मार्केट का माहौल खराब किया जा रहा है। मारपीट करने वाले सपा से जुड़े युवक थे। वह चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। एक युवक का नाम लव कसाना बताया जा रहा है। जोकि साकेत पुलिस चौकी पुलिस के साथ कई बार मार्केट में घूमते देखा गया है। यह बात लोगों ने पुलिस को भी बताई। पुलिस का कहना है कि जांच कराई जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
खास बात
- दो युवकों को पीटा, हवाई फायरिंग करके भागे
- लग्जरी गाड़ी में आए थे, थाने में तहरीर भी दी