फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोकशी का विरोध करने पर भाई के परिवार पर हमला

गोकशी का विरोध करने पर भाई के परिवार पर हमला

Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोकशी का विरोध करने पर भाई के परिवार पर हमला
गोकशी का विरोध करने पर भाइयों ने ही पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
रसीदनगर में एक युवक को अपने भाइयों से गोकशी का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने रात में युवक और उसके परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही दोनों को छोड़ दिया।
लिसाड़ीगेट के रसीदनगर निवासी अहसान पुत्र खैराती गोरक्षक दल से जुड़ा है। युवक का आरोप है कि पहले भी वह कई बार थाना पुलिस को शिकायत कर चुका है कि रात में उसके भाई और अन्य लोग घर में लाकर गोवंश का कटान करते हैं। इसके बाद दिन निकलने से पहले ही मीट को तराजू में तोलकर भैंस का बताकर बेच देते हैं। आरोप है कि सोमवार रात उसके तीन भाई घर में एक गोवंश का कटान कर रहे थे। उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों ने बंधक बनाकर कमरे में मारपीट की। बचाव में आई अहसान की पत्नी और सास को भी पीटा। इसके बाद आरोपियों ने मीट को मौके से हटा दिया। सूचना के बाद भी लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस आधा घंटे तक नहीं पहुंची। बाद में यूपी 100 की गाड़ी दो आरोपियों को थाने ले गई। वहीं पुलिस ने रात में घायलों का मेडिकल कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह मंगलवार को थाने पहुंचा तो पुलिस ने फटकार लगाई और चुप रहने को कहा। इसके बाद हिरासत में लिए दोनों आरोपियों को भी छोड़ दिया। अहसान ने थाना पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाकर भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ लिसाड़ीगेट का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए थे सबूत
पीड़ित का आरोप है कि बीस दिन पहले उसने अपने मोबाइल से आरोपियों द्वारा गोवंश कटान करते वक्त फोटो खींचे थे, जिसको उसने पुलिस को दिए थे। इस पर एक सिपाही ने पीड़ित को ही जेल भेजने की धमकी देते हुए फोटो डिलीट कर दिए।


मामला संज्ञान में नहीं है। यदि थाना पुलिस ने साठगांठ कर आरोपियों को छोड़ा है तो पीड़ित से पूरे मामले में जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। मानसिंह चौहान, एसपी सिटी
खास बातें
रसीदनगर में युवक ने अपने भाइयों से किया था गोकशी का विरोध
पुलिस पर साठगांठ कर दो आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed