फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या, गंगनहर में मिला शव

टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या, गंगनहर में मिला शव

Sun, 06 Aug 2017 02:52 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या, गंगनहर में मिला शव
मेरठ/जानी/सरधना। तीन दिन से अपह्त टैक्सी चालक की हत्या कर दी गई। जानी गंगनगर में शनिवार को लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सरधना के पाली गांव का निवासी संगीत (35) पुत्र दिलावर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे बुकिंग पर टैक्सी ले जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन लापता हो गया था। शुक्रवार को परिजनों ने सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन में संगीत की कार शामली में लावारिस हालत में मिली थी। जिसमें खून के निशान और एक खोखा मिला था। पुलिस संगीत के साथ अनहोनी होना मानकर चल रही थी। शाम करीब पांच बजे संगीत का शव जानी गंगनगर में एक झाड़ी में मिला।
विज्ञापन

भाई ने की शिनाख्त
जानी भोला झाल के पास गंगनहर पटरी पर दौड़ लगा रहे युवकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर पहुंची जानी और सरधना पुलिस ने शव की पहचान के लिए संगीत के भाई संजीव को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। बाद में एसपी देहात राजेश कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के कागज बिखरे मिले थे
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को डाहर गांव के जंगल में सड़क किनारे कार के कागज बिखरे मिले थे। इसकी सूचना मिलने पर संगीत के परिजनों ने अनहोनी का अंदेशा जताकर सरधना कोतवाली पर जानकारी दी थी। संगीत की कार शामली में खड़ी मिली थी। कार्यवाहक एसओ जानी सत्यपाल सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच सरधना पुलिस करेगी।
सिर में मिला गहरा घाव
पुलिस के अनुसार संगीत के सिर में गहरा घाव मिला है। संभवत उसके सिर में गोली मारी गई। शव ठिकाने लगाने के लिए गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया गया था। लेकिन शव झाड़ियों में फंस गया। अगर शव गंगनहर में बह जाता तो फिर मिलना मुश्किल हो जाता।
परिजनों ने थाना घेरा, एसएसपी पहुंचीं
संगीत की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार सुबह परिजन सरधना थाना घेरकर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं, रालोद के मंडलाध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह व जिला पंचायत सदस्य पति विनोद कालंदी ने घटना का जल्द खुलासा नहीं करने पर एडीजी मेरठ जोन कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। जानकारी पर एसएसपी मंजिल सैनी क्राइम ब्रांच टीम के साथ वहां पहुंचीं और परिजनों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर शांत किया।

करीबी संदिग्ध युवक की तलाश
एसएसपी ने बताया कि संगीत के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन शामली मिली थी। कार में खून के निशान और खोखा मिलने से अंदेशा है कि संगीत को कार में ही मारा गया। उसके बाद शव को गंगनहर में फेंका गया। प्रारंभिक जांच में हत्या में किसी करीबी का हाथ होने का अंदेशा है। हत्या के पहले संगीत के एक संदिग्ध युवक से फोन पर लंबी बात हुई। उक्त आरोपी ने एक महीने पहले ही मोबाइल एक्टिव कराया है। पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
खास बात
- बृहस्पतिवार सुबह हुआ था अपहरण
- परिजनों में कोहराम मचा
- एसएसपी बोलीं, किसी करीबी पर शक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed