फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने लेखपाल को लूटा

पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने लेखपाल को लूटा

Sat, 15 Jul 2017 06:46 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने लेखपाल को लूटा
- दिनदहाड़े सात हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए बदमाश
विज्ञापन

कंकरखेड़ा।
पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दी है।

धर्मपाल सिंह पुत्र बुद्ध सिंह निवासी न्यू गोविंदपुरी ने बताया कि वह बहसूमा में लेखपाल है। शनिवार सुबह ड्यूटी जाते समय शिव चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा तानकर लेखपाल से थैला और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि थैले में सात हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। घटनास्थल से पुलिस चौकी दस कदम की ही दूरी पर है। पुलिस को सूचना देने के बावजूद बदमाश चौकी के सामने से फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed