{"_id":"572f9d964f1c1b0b5c5cd611","slug":"10-year-old-girl-kidnapped-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 09 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
क्राइम लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट के हुमायूनगर से रविवार सुबह एक युवक ने 10 साल की बच्ची को अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बच्ची रविवार सुबह सात बजे पड़ोस में दूध लेने गई थी। आरोप है कि एक युवक बच्ची बच्ची को उसके पिता के नाम का शादी का कार्ड देने के बहाने अपने घर ले गया। इसके बाद उसने बच्ची को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे घर से कुछ दूरी पर जंगल में ले गया।
आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और विरोध पर मारपीट की। इसके बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। करीब तीन घंटे बाद बच्ची अपने घर पहुंची तो परिजन उसकी हालत देखकर हैरत में पड़ गए। बच्ची ने आपबीती सुनाई तो पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने लिसाड़ीगेट पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में पड़ोस के लोगों से भी जानकारी की, लेकिन उसका नाम नहीं पता चल सका। परिजनों ने थाने में हंगामा किया तो एसओ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
परिजन बोले- हम देंगे सजा
बच्ची के परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस से कहा कि जिस युवक ने मासूम के साथ हैवानियत की है, उसका पता लग गया तो वह खुद सजा देंगे।
वर्जन
बच्ची का मेडिकल कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रवेंद्र यादव, एसओ लिसाड़ीगेट