{"_id":"6a0776783e2d85f2660a11e6","slug":"crime-news-meerut-news-c-29-1-smrt1037-171334-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 10 के छात्र ने अपने ताऊ के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार देर रात परिवार के सभी लोग घर के नीचे वाले हिस्से में खाना खा रहे थे। किशोर इस दौरान अपने ताऊ के घर गया। उसने ताऊ का लाइसेंसी रिवाल्वर उठा लिया और माथे में गोली मार ली।
गोली उसके सिर में पीछे फंस गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और वे घायल किशोर को जिला अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी अमृत जैन व एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनोंं को दे दिया है। उधर, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परिजनों को कार्यालय बुलाकर मामले की जानकारी ली।