फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime news

Meerut News: मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, पथराव में सात घायल

Sat, 22 Aug 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर के घोसियान मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर नूर मोहम्मद और अनीस पक्ष में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के सात घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

घोसियान मोहल्ला निवासी नूरमोहम्मद ने बताया कि उसकी बेटी प्रवीण और शबा दूसरी गली में रहती हैं, जिनका किसी बात को लेकर अपने देवर के साथ झगड़ा हो गया। आरोप लगाया कि देवर ने उसकी बेटी प्रवीण और शबा की डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे के साथ वहां गया तो उन पर भी हमला कर दिया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया, जबकि दूसरे पक्ष के अनीस ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर उसके घर में घुसकर हमला किया गया। हमलावरों ने पथराव भी किया, जिसमें अनीस समेत तीन घायल हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed