फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime news

Meerut News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार चौकीदार की मौत

Tue, 19 May 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime news
दोघट। कस्बे में कान्हड़ मार्ग पर रविवार रात बाइक की टक्कर लगने से महादेव ईंट भट्ठे के चौकीदार कमल (45) निवासी गगनई राव जिला संत कबीरनगर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कुलदीप ने बताया कि कान्हड़ मार्ग पर स्थित उसके महादेव ईंट भट्ठे पर कमल निवासी गगनई राव जिला संत कबीरनगर चौकीदारी करता था। वह रविवार शाम अपनी साइकिल से दोघट-कान्हड़ मार्ग पर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे कमल घायल हो गया, जबकि बाइक सवार भाग गया। किसी तरह उठकर कमल ईंट भट्ठे पर पहुंच गया और वहीं पर सो गया, जो सोमवार की सुबह चारपाई पर मृत पड़ा मिला। इसमें जांच अधिकारी गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। बाइक सवार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed