Sahranpur: तेरी मां तुझे बुला रही है..., किशोरी को धोखे से जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
सहारनपुर में नागल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने गांव के ही चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे धोखे से जंगल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने पहुंची 14 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को गांव के दो युवक उसे यह कहकर जंगल ले गए थे कि चारा लेने गई तेरी मां तुझे बुला रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: मेडा ने ध्वस्त कराई बसपा नेता की अवैध कॉलोनी, कई घंटे गरजा बुलडोजर, विरोध करने पर सौ लोगों पर रिपोर्ट
पीड़िता का आरोप है जब वह उनके साथ जंगल में पहुंची तो वहां पहले से ही दो युवक और मौजूद थे, जिन्होंने गन्ने के खेत में बारी- बारी उसके साथ दुराचार किया। धमकी दी कि गांव में जाकर किसी को नहीं बताना, नहीं तो तेरे भाई को जान से मार दिया जाएगा। बुधवार शाम पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।
सीओ देवबंद रामशरण सिंह ने बताया कि चारों युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। नामजद युवक योगेश, आनंद एवं गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण को भेजा जा रहा है।
डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन वर्षीय बच्चे की मौत
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गंगोह रोड पर नगला खारी के पास बाइक सवार दंपती और उनके तीन वर्षीय पुत्र आयिल को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गांव सरकड़ी का रहने वाला था और वह अपने पिता मुमताज और मां के साथ बाइक पर गांव से शहर की तरफ आ रहा था। वह जब नहर की पटरी से गंगोह मार्ग पर पहुंचा तो नकुड़ की तरफ से आते डंपर ने टक्कर मारी। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लिया। मृतक बच्चे का पिता किसान है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।