{"_id":"61eb139a98cb4e7b7c76dda0","slug":"crime-ghaziabad-modinagar-news-gbd233006698","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम को बांधकर बेहोश होने तक पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम को बांधकर बेहोश होने तक पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनीम को बांधकर बेहोश होने तक पीटा
मुरादनगर। धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मुनीम को घर बुलाकर बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मुनीम को कमरे में बांधकर पीटा और बेहोश हो जाने पर उसके घर के सामने फेंक गए। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो भाइयों को गिरफ्तार किया।
काली मस्जिद वाली गली में तसलीम रावली रोड स्थित एक क्रेशर पर मुनीम की नौकरी करता था। बताया गया कि 15 दिन पूर्व तसलीम को नौकरी से हटा दिया गया। आरोप है कि 12 जनवरी की रात करीब आठ बजे आशु अपने साथ तसलीम को घर से बुलाकर ले गया। वहां नदीम, आशु, फरमान सुहैल मौजूद थे। चारों ने तसलीम को कमरे में बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश गया। इसके बाद आरोपी तसलीम को उसके घर के बाहर फेंककर भाग गए। पीड़ित ने अगले दिन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नदीम, आशु, फरमान व सुहैल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नदीम व सुहैल दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।