फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime,ghaziabad

मूलचंद हत्याकांड : घर आकर महिलाओं से बात करने पर की थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
मूलचंद हत्याकांड : घर आकर महिलाओं से बात करने पर की थी हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। करीब साढ़े तीन माह पूर्व बसंतपुर सैंथली गांव में हुई मूलचंद की हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की वजह बार-बार घर आकर महिलाओं से मूलचंद बात करता था। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी अमित त्यागी उर्फ टिलवा को गिरफ्तार किया है। कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे है।

मूलरूप से मेरठ हस्तिनापुर के रानी नंगला गांव निवासी मूलचंद का शव सात अक्टूबर को बसंतपुर सैंथली गांव में ट्यूबवेल में मिला था। मृतक के परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि अमित त्यागी ने बताया कि मृतक मूलंचद की मेरे भाई मुनेश से दोस्ती थी। मुनेश की मौत होने के बाद वह उसके भाई योगेश के घर आकर आठ से 10 दिन तक रुका था। इस बीच मूलचंद महिलाओं से बात करता रहता है, इसके बाद अमित ने योगेश व पिंकू के साथ मिलकर मूलंचद की हत्या की योजना बनाई। छह अक्टूबर को योगेश व पिंकू ने मूलचंद को मदन त्यागी की ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां बैठकर सबने एक साथ शराब पी। मूलचंद को जब अधिक नशा हो गया तो योगेश व पिंकू ने उसके हाथ पकड़ लिये, इसके बाद अमित ने डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सब अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed