फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime branch soldier shot at midnight on highway

मेरठ में क्राइम ब्रांच के सिपाही को मारी गोली, वारदात के बाद बदमाश फरार, जांच में जुटे अफसर

Fri, 01 Jan 2021 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Crime branch soldier shot at midnight on highway
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार रात को एक वारदात हो गई। एनएच-58 हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सिपाही को बदमाशों ने गोली मार दी। उधर, जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही सौरभ यादव को रात साढ़े 12 बजे बदमाशों ने गोली मार दी। सिपाही सौरभ यादव रात में दिल्ली रोड से आ रहे थे। हाईवे स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास बदमाशों ने उनको गोली मार दी। सिपाही को गोली पैर में लगी है।
विज्ञापन


वहीं सिपाही को गोली लगने की सूचना पर एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस हाईवे पर पहुंच गई। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। रात तक पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में हाईवे पर कांबिंग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नए साल पर मस्ती में डूबा शहर, डीजे पर झूमे युवा, देखिए डांस की तस्वीरें


घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस टीम ने रात में ही दमाशों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 50 लाख के फर्जीवाड़े का खुलासा, 30 फर्मों ने ऐसे किया था बड़ा खेल

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी सिपाही से पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed