फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime branch inspector died in an accident near saifai in up, was deployed in Saharanpur

सहारनपुर: क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत

Fri, 05 Jun 2020 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Crime branch inspector died in an accident near saifai in up, was deployed in Saharanpur
inspector samarjeet - फोटो : amar ujala
सहारनपुर क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अफसरों से लेकर कर्मचारियों में शोक छा गया। वह पिछले करीब सात माह से क्राइम ब्रांच की इनवेस्टिंग यूनिट में सेवारत थे। वे विभाग से छुट्टी लेकर गए थे।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी बीएस रावत ने बताया कि समरजीत सिंह जिंदादिल इंसान थे। मूल रूप से वह गोरखपुर के रहने वाले थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक वह गाजियाबाद से वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सैफई के पास सड़क हादसे में उनकी और उनके ससुर की मौत हो गई। पता चला है कि उनकी ब्रेजा कार को बेटा चला रहा था। अचानक कार का पहिया जाम होने और एकाएक हैंड ब्रेक लगा देने से कार पलट गई। कार में इन दोनों के अलावा उनकी पत्नी सहित पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अजय सक्सेना, क्राइम ब्रांच की पूरी टीम सहित अन्य पुलिस अफसरों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक जताया।

रोते हुए आते हैं सब...की वीडियो ने भावुक किया
सहारनपुर। हादसे में समरजीत सिंह की मौत के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्हें सड़क पर गाड़ी में कुछ अन्य लोगों के साथ बताया गया है। इसमें रोते हुए आते हैं सब...हंसता हुआ जो जाएगा...गीत पर वे गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

साहित्यकार भी रहे समरजीत सिंह
समरजीत सिंह नेकदिल इंसान के साथ साहित्यकार भी रहे। प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद ने उनकी पुस्तक जय गिरनारि का विमोचन भी किया था।

सहारनपुर के अलावा गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों में उनकी तैनाती रही है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट में भी उनकी गिनती होती रही।  इस्पेक्टर फिलहाल सहारनपुर एसओजी में तैनात थे मेरठ ब्रहमपुरी थाने में भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed