फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricketer Praveen Kumar's car collided with a canter, narrowly escaped

Meerut News: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Wed, 05 Jul 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Praveen Kumar's car collided with a canter, narrowly escaped
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी में मंगलवार देर रात कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित मुलतान नगर निवासी क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे। साथ में उनका बेटा भी था। कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सीओ अरविंद चौरसिया भी वहां पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है। कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed