फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricketer Bhuvneshwar Kumar gave tips to cricketers

Meerut News: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेटरों को दिए टिप्स

Fri, 20 Feb 2026 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Bhuvneshwar Kumar gave tips to cricketers
- परतापुर स्थित बीके क्रिकेट एकेडमी में पहुंचे, आरएसएस के कार्यक्रम में भी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शुक्रवार को पारतापुर स्थित बीके क्रिकेट एकेडमी पहुंचे। यहां उन्होंने क्रिकेटरों को टिप्स दिए और मैदान में तैयार पिच का निरीक्षण कर सुझाव दिए। अब आगामी दिनों वह यहां क्रिकेटरों को टिप्स देते हुए भी नजर आएंगे।
बीके कबड्डी एकेडमी के पास ही क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की ओर से बीते दिनों बीके क्रिकेट एकेडमी की भी शुरूआत की गई थी। उनके साथ उनके पार्टनर बिजेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि का भी इसमें सहयोग रहा। शुक्रवार को भुवनेश्वर कुमार आरएसएस के कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एकेडमी का भी निरीक्षण किया और यहां क्रिकेटरों को भी सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही मेरठ में इस एकेडमी की शुरूआत की गई है। वर्तमान में 50 से अधिक बच्चे यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। आगे संख्या और भी बढ़ेगी। इसके लिए यहां नेट अभ्यास पिच व अन्य पिच को भी तैयार कराया गया है। अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की भी शुरूआत की गई है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि वह खुद भी सप्ताह में एक बाद क्रिकेटरों को टिप्स देंगे। बल्कि कोई बड़ा टूर्नामेंट न होने के दौरान वह खुद यहां नोएडा से अभ्यास करने आया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा, निकलेंगे तेज गेंदबाज
मेरठ से प्रवीण कुमार और फिर भुवनेश्वर कुमार के बाद कोई बड़ा तेज गेंदबाज नहीं निकल सका है। अब यहां बीके क्रिकेट एकेडमी में तेज गेंदबाज और स्विंग के मास्टर भुवनेश्वर कुमार खुद खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि मेरठ से जल्द ही कई तेज गेंदबाज निकलकर सामने आएंगे और मेरठ का नाम रोशन करेंगे। एकेडमी के बिजेंद्र चौधरी ने कहा कि क्रिकेट के अलावा यहां कबड्डी की भी एकेडमी चलाई जा रही है। इसमें काफी संख्या में कबड्डी खिलाड़ी निकलकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक तक जीत चुके हैं। अब एकेडमी में क्रिकेटर भी तैयार होंगे और बच्चों की संख्या और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed