फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket News: Aaqib Khan of Saharanpur selected in India A cricket team, father runs a grocery shop.

Cricket News: सहारनपुर के आकिब खान का इंडिया ए क्रिकेट टीम में चयन, परचून की दुकान चलाते हैं पिता

Sun, 13 Oct 2024 10:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Oct 2024 10:59 PM IST
सार

आकिब ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी, यूपी लीग में कानपुर की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया है, जिसके चलते चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी है।

विज्ञापन
Cricket News: Aaqib Khan of Saharanpur selected in India A cricket team, father runs a grocery shop.
आकिब खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का एक और क्रिकेट सितारा अब सुर्खियों में है। 18 अक्तूबर से ओमान में मैंस टी-20 एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर बीसीसीआई की ओर से इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के तेज गेंदबाज आकिब खान का चयन किया गया है।
विज्ञापन

अभी हाल ही में आकिब को अंडर 19 इंडिया टीम में चुना गया था। आकिब ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी, यूपी लीग में कानपुर की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया है, जिसके चलते चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी है। टीम में आकिब के अलावा तिलक वर्मा कप्तान, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, अनुज रावत, प्रभसिमरन सिंह, नेहाल वडेरा, अंशुल कांबोज, रितिक शौकीन, वैभव अरोरा, रसिक सलाम, साईं किशोर और राहुल चाहर को चुना गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आकिब सहारनपुर के गांव संसारपुर में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले अब्दुल्ला खान के बेटे हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने बताया कि आकिब खान के पास 138 से 140 की गति है, स्विंग भी कराता है। बीते वर्ष आकिब ने अंडर-16 मैचों में यूपी की ओर से सर्वाधिक 40 विकेट लिए थे और वह अंडर-16 खिलाड़ियों में देश का नंबर एक गेंदबाज चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed