फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Creta car riders beat up roadways bus driver and even threatened him

Meerut News: क्रेटा कार सवारों ने रोडवेज के बस चालक को पीटा, धमकी भी दी

Sat, 13 Jul 2024 06:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Creta car riders beat up roadways bus driver and even threatened him
मेरठ। कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ओवर ब्रिज के पास क्रेटा कार सवारों ने रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद कार सवार भाग गए। चालक ने कंकरखेड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शामली के आदर्श मंडी का रहने वाला अमित कुमार नोएडा डिपो की रोडवेज बस में चालक है। रोजाना की तरह अमित की ड्यूटी नोएडा-शामली रूट पर चलने वाली रोडवेज बस में थी। बस कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ओवरब्रिज के पास रुककर सवारी उतारने लगी। तभी बराबर में मौजूद क्रेटा कार सवारों ने गाली गलौज कर दी। अमित का कहना है कि उन्होंने पहले तो कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

तभी एक व्यक्ति ने बस का साइड शीशा तोड़ दिया। उन्होंने विरोध जताया तो कार सवार नीचे उतर आये और बस में चढ़कर उनके साथ मारपीट कर दी। बस के चालक व सवारियों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी कार चालक धमकी देते हुए भाग गए। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed