फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cremation home will begin on Monday

सोमवार से शुरू हो जाएगा शवदाह गृह का कार्य

Sat, 15 May 2021 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cremation home will begin on Monday
सोमवार से शुरू हो जाएगा शवदाह गृह का कार्य
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड श्मशान में गैस संचालित शवदाह गृह लगाने की जिम्मेदारी फरीदाबाद की कंपनी ओम साईं को सौंप दी गई है। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त और गंगा मोटर कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पांच लाख रुपये का चेक फरीदाबाद की कंपनी को सौंपा। साथ ही एक माह में कार्य पूर्ण करने के लिए समय निर्धारित किया गया है।
आर्य समाज बुढ़ाना गेट के अध्यक्ष अशोक सुधाकर ने बताया कि कंपनी को जरूरी शर्तें बता दी गई हैं। संपूर्ण कार्य के लिए 20.90 हजार रुपये फिक्स किए गए हैं। इसके साथ ही सोमवार से श्मशान घाट में गेल द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, निर्माण संबंधी विभिन्न कार्यों को कराने की जिम्मेदारी नगर निगम के द्वारा की जाएगी। गंगा मोटर कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि नगर निगम के द्वारा सोमवार को कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आज दोपहर नगर आयुक्त आवास पर कंपनी के साथ एंग्रीमेंट साइन हो गया। इस दौरान अशोक सुधाकर, विवेक शेखर, राजेश सेठी, सुनील बंसल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed