फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Creating a system in the market will be a challenge for the police

पुलिस के लिए चुनौती होगा बाजार में व्यवस्था बनाना

Fri, 05 Jun 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Creating a system in the market will be a challenge for the police
पुलिस के लिए चुनौती होगा बाजार में व्यवस्था बनाना
विज्ञापन

मेरठ। शहर में बाजार खुलने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए व्यवस्था बनाना आसान नहीं होगा। अभी लॉकडाउन के दौरान ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं तो बाजार खुलने के बाद हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसको लेकर भले ही पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हो, लेकिन भीड़ को संभालना बहुत कठिन होगा। देहात क्षेत्र में पहले ही बाजार खुल चुके हैं। वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने का इनपुट है। ऐसे में व्यापारिक राजनीति के चक्कर में शहर की व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है।

जिला प्रशासन की ओर से 8 जून से वन ट्रेड वन डे के आधार पर बाजार खोलने की बात कही जा रही है। देहात क्षेत्र के बाजारों की बात करें तो मवाना, सरधना, परीक्षितगढ़, किठौर, खरखौदा, दौराला, लावड़ आदि कस्बों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। यहां व्यापारी वन ट्रेड वन डे का भी पालन नहीं कर रहे हैं। सभी दुकानें एक साथ खोल रहे हैं। वहीं मेरठ शहर तो व्यापारिक राजनीति का केंद्र है। यहां नियमों का पालन कराना मुश्किल होगा। करीब ढाई माह से बंद बाजारों में व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलने के लिए उतावने नजर आ रहे हैं। उनके समर्थन में राजनीतिक संगठन भी हैं। एक ओर शहर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो इलाके अब तक अछूते थे, वहां भी केस मिल रहे हैं। ऐसे में बाजार खुले तो शहर के हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed