फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Created awareness about women's safety

Meerut News: महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

Fri, 03 Apr 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about women's safety
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मिशन शक्ति के दूसरे चरण के तहत गांव रसूलपुर जाहिद में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उप निरीक्षक निवेश कुमारी ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और गरीब महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया।

महिलाओं को थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ कोई भी शोषण या प्रताड़ना होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 181, 1930, 1098, 101, 108, 102 पर संपर्क कर सकती हैं, जिस पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो स्क्वॉड की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर नीलम, राजकुमारी और कांस्टेबल सुमित कुमार ने भी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। महिलाओं के लिए लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिससे उन्हें अपने अधिकार और सुरक्षा उपायों के बारे में और जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed