Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Created awareness about the environment by organizing a cycle rally

Meerut News: साइकिल रैली निकालकर किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

Sun, 03 May 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about the environment by organizing a cycle rally
मेरठ। संजीवनी महिला संस्था ने रविवार को साइकिल रैली निकाल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ प्रात: 6:15 बजे किया गया। जिसमें शहर के सभी वर्गों के नागरिक चाहें छोटे व बड़े, स्त्री व पुरुष, बच्चे व युवाओं ने भाग लिया। रैली में लगभग 500 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली का उद्घाटन एपेक्स ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कनोहर लाल स्कूल साकेत से शुरू होकर जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, विक्टोरिया पार्क, सर्किट हाउस होते हुए वापिस कनोहर लाल स्कूल पहुंची। कनोहर लाल से लगभग 50 छात्राओं ने साइकिल रैली में भाग लिया। प्रथम छह लोगों को उर्मिल जैन ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन बीना अग्रवाल ने किया। सीमा अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका रहीं। इस अवसर पर डॉ. अनिल, एमसी जैन, रविंद्र अग्रवाल,प्रधानाचार्य दिव्या बहुगुणा उपस्थित रहीं। संस्था अध्यक्ष निशि जैन, निधि जैन, मंजु अग्रवाल, अंजु गर्ग आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed