फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Created awareness about road safety

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

Tue, 26 Aug 2025 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about road safety
मोदीपुरम। आवास फाइनेंशियर्स लिमिटेड, त्रिगुणा- द साइंस ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में शोभित विश्वविद्यालय में मंगलवार को राइड वाइज, स्टे सेफ, रोड सेफ्टी बूट कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता को बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत प्राथमिकता बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। त्रिगुणा टीम ने तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं को जोड़ते हुए युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी दी। इंटरएक्टिव सत्रों में युवाओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने जैसी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को 200 निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान कुलपति प्रो. वीके त्यागी, प्रो. जयानंद, प्रो. डॉ. गणेश भारद्वाज, प्रो. अशोक गुप्ता, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. कुलदीप कुमार, आदर्श गुप्ता, अविनाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed