{"_id":"68e120d1835d45e9e100f550","slug":"cps-team-won-the-match-in-the-under-14-football-tournament-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106458-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फुटबाल टूर्नामेंट में अंडर-14 में सीपीएस की टीम ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फुटबाल टूर्नामेंट में अंडर-14 में सीपीएस की टीम ने मैच जीता
विज्ञापन
द आर्यन्स स्कूल में चौधरी कदम सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपरम। द आर्यन्स स्कूल में चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें पहले दिन सात मैच खेले गए। अंडर -14 बालक वर्ग में पहला मैच डीपीएस मेरठ और सीपीएस स्कूल के बीच खेला गया। इसमें सीपीएस ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर-19 बालक वर्ग का दूसरा मैच ट्रांसलेम एकेडमी और एमआईईटी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एमआईईटी ने 4-2 से जीत हासिल की।
इसका शुभारंभ मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, निदेशक अक्षय सिंह और गौरव चौधरी एवं प्रधानाचार्य प्रीति मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस दौरान हुए अन्य मुकाबलों में तीसरा मैच अंडर- 19 बालक वर्ग में विद्या ग्लोबल और आर्मी स्कूल मेरठ के बीच खेला गया। इसमें आर्मी स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की। चौथा मैच अंडर-19 बालिका वर्ग में अशोका एकेडमी और डीपीएस मेरठ के बीच खेला गया। इसमें अशोका एकेडमी ने 1-0 से जीत प्राप्त की। पांचवां मैच अंडर-14 बालक वर्ग में एमआईईटी स्कूल और बीआईटी ग्लोबल के बीच खेला गया। इसमें एमआईईटी ने 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
छठा मैच अंडर-19 बालक वर्ग में सिल्वर बेल शामली और एसडी सदर मेरठ के बीच खेला गया। इसमें एसडी सदर ने 1-0 से जीत हासिल की। सातवां मैच अंडर-14 बालक वर्ग में सिल्वर बेल शामली और आर्मी स्कूल मेरठ के बीच खेला गया। इसमें आर्मी स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की ।
इससे पहले विद्यालय के निदेशक अक्षय सिंह, गौरव चौधरी और मुख्य अतिथि मेजर दीप अहलावत ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। उन्होंने अनुशासित रहकर खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति मल्होत्रा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।