फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cows were being smuggled under the guise of a booking app, two arrested, four cows and a pickup seized

बुकिंग एप की आड़ में करते थे गोवंश की तस्करी, दो पकड़े, चार गोवंश और पिकअप जब्त

Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cows were being smuggled under the guise of a booking app, two arrested, four cows and a pickup seized
सरधना। गोवंशों की तस्करी में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस
सरधना (मेरठ)। थाना सरधना पुलिस ने रविवार देर रात गोवंश की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अंकल ड्राइवर नामक मोबाइल एप की आड़ में गाड़ी बुक कर आवारा गायों की तस्करी को अंजाम देता था। मौके से पुलिस ने चार गाेवंश के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव दुर्वेशपुर से बहादुरपुर मार्ग पर कुछ लोग गोवंश की तस्करी की योजना बनाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों प्रेमनाथ निवासी दिलशाद गार्डन, थाना शिवपुरी, दिल्ली व शिवकुमार निवासी संजय नगर कॉलोनी शाहदरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चार गोवंश और एक पिकअप गाड़ी जब्त की गई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह संगठित गिरोह बनाकर गांवों से आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें जंगल में छिपाकर रखते और फिर अंकल एप के जरिये पिकअप गाड़ी बुक कर हरियाणा व अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। वह एप का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि पकड़े जाने पर खुद को सिर्फ ड्राइवर या माल ढोने वाला दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बच सकें। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी कल्लू से गोवंश लेने आए थे। कल्लू अपने पांच अन्य साथियों के साथ मौके पर मौजूद था, लेकिन दबिश के दौरान भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। प्रारंभिक रूप से दोनों पर अन्य जिलों में भी आपराधिक संलिप्तता की आशंका है।

सरधना। गोवंशों की तस्करी में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस

सरधना। गोवंशों की तस्करी में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed