फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cow dies due to collision with unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत

Tue, 16 Sep 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cow dies due to collision with unknown vehicle
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढा खुदवाकर मृत गोवंश का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। आवारा पशुओं की खुलेआम सड़क पर आवाजाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर रात के समय जब पशु सड़क पर बैठ जाते हैं तो अंधेरे में वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार बाइक सवार भी इन आवारा पशुओं से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। घटना स्थल पर चंद्रपाल प्रधान, बिट्टू शर्मा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed