{"_id":"68ab53dff284c79b0b06b0d4","slug":"cow-died-after-getting-electrocuted-by-electric-pole-gau-sevaks-created-ruckus-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109873-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलावदा सीएचसी पर एक्सरे, प्रसव सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलावदा सीएचसी पर एक्सरे, प्रसव सुविधा शुरू
Sun, 24 Aug 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फलावदा। सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बताया कि सीएचसी में एक्सरे और प्रसव की सुविधा शुरू कर दी गई है।
पीएचसी से अपग्रेड हुई सीएचसी पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करने के लिए सीएमओ ने यहां निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के कमरों व दफ्तरों का निरीक्षण किया। चिकित्सकों की हाजिरी देखी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक्सरे की सुविधा चालू हो गई है। प्रसव की सुविधा के लिए महिला स्वास्थ्यकर्मी नियुक्त भी की गई है। डॉक्टर नितिन शर्मा ने बताया कि हाल ही में अस्पताल पर कई स्टाफ की नियुक्ति हुई है। जिनमें एक फिजिशियन, एक पुरुष स्टाफ , एक महिला चिकित्सक के अलावा एक एक्सरे टेक्नीशियन शामिल हैं। अस्पताल में इमरजेंसी सेवा भी शुरू हो गई है। अब मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।