{"_id":"5ef5067d8ebc3e42d05de98e","slug":"covid-care-help-desk-started-in-mda-city-news-mrt488197820","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए में कोविड हेल्प डेस्क पर हाजिरी के बाद मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए में कोविड हेल्प डेस्क पर हाजिरी के बाद मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिले में हर विभाग में कोरोना से बचाव के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत एमडीए में आधुनिक कोविड हेल्प डेस्क तैयार की है। यहां आने वाले हर नागरिक को कोविड हेल्प डेस्क पर हाजिरी लगानी जरूरी है।
एमडीए में आने वाले को कोविड हेल्प डेस्क पर पांच सेकेंड के लिए कैमरे की तरफ देखना होगा। यहां सेंसर युक्त कैमरा शरीर का तापमान बताएगा। वहीं, तापमान अधिक होने पर बीप बजा देगा। इसके बाद कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, निगरानी के लिए एक सिपाही के साथ कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे संदिग्ध व्यक्ति को अंदर आने से रोका जा सके। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यहां इंफ्रारेड थर्मामीटर के साथ पल्स ओक्सिमीटर भी उपलब्ध होगा। जिससे पल्स का पता चल सके। वहीं, जनता की समस्या के लिए अलग से दो पार्टीशन का बॉक्स बनाया जा रहा है। जिससे किसी को कोई समस्या बताने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। एमडीए ने अपने कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। कार्यालय में जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर सिस्टम लगे हैं। वहीं, एमडीए में प्रवेश करने से लेकर उपाध्यक्ष के आफिस तक तापमान की जांच की जाती है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कमरों के बाहर कोरोना से बचाव के संदेश लिखे हैं।