फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid Message from Meerut: Focus on Education, Peace and Honesty, says City Qazi Dr. Jainus Salikin

Meerut: ईदगाह से शिक्षा और भाईचारे का संदेश, शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकिन ने कहा-शिक्षित बनो; खुदा की इबादत करो

Sat, 07 Jun 2025 11:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Jun 2025 11:29 AM IST
सार

मेरठ में ईद की नमाज से पहले शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकिन ने शिक्षा, भाईचारा, स्वच्छता और ईमानदारी का संदेश दिया। उन्होंने दुनियावी तालीम की अहमियत पर ज़ोर देते हुए ब्याज को हराम बताया।

विज्ञापन
Eid Message from Meerut: Focus on Education, Peace and Honesty, says City Qazi Dr. Jainus Salikin
मेरठ में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शहर काजी डॉक्टर जैनुस सालिकिन ने कहा कि हमारी कौम दुनियाबी तालीम में काफी पीछे है। दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियाबी  तालीम भी तरक्की के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


यह संदेश शहर काजी ने दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह से ईद की नमाज पढ़ने से पहले दिया उन्होंने कहा कि शिक्षा के मार्ग से ही मुसलमानों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। भारत हमारा मुल्क है इसमें आपसी भाईचारे के साथ रहने का काम किया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid ul-Adha 2025: सहारनपुर-बागपत में ईद-उल-अजहा का जश्न, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू हमारे भाई हैं और सगे भाई जैसी भूमिका के साथ हमें देश में रहना है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को अपने शहर की स्वच्छता पर भी ध्यान रखना है। कुर्बानी करने के बाद अवशेष सड़कों पर खुले में नहीं फेंकने हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां ब्याज लेना और देना हराम है। कुछ लोग ब्याज पर ही मोबाइल आदि सामान खरीद रहे हैं, कृपया वे ऐसा न करें। केवल और केवल ईमानदारी के साथ रोजगार करने और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए कम करें।

उन्होंने अपने पड़ोसी के प्रति अच्छा व्यवहार करने और उसका सदैव ध्यान रखने का भी संदेश दिया।इसके बाद शहर काजी ने नमाज पढ़ाई। उधर कारी सफीक उर रहमान ने भी तकरीर करते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शहर की शाही ईदगाह और अन्य ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed