{"_id":"6a4ffa1a7bc0b04d8c06eda9","slug":"court-summons-tp-nagar-station-house-officer-and-sub-inspector-meerut-news-c-72-1-mct1011-155918-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीपी नगर थाना प्रभारी व दरोगा को न्यायालय ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीपी नगर थाना प्रभारी व दरोगा को न्यायालय ने किया तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा और दरोगा अभिषेक को न्यायालय में एक मामले में तलब किया है। अवैध हथियार रखने के आरोप में एक केस हरीश सैनी के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
आरोपी की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिस पर न्यायालय ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। बृहस्पतिवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान पत्रावली में पाया कि आरोपी के संबंध में थाने से कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। पूछे जाने पर थाने के पैरोकार ने बताया कि बारिश होने के कारण थाने से रिपोर्ट नहीं आ पाई है। न्यायालय ने आरोपी को 20 हजार के जमानती और निजी मुचलके पर छोड़े जाने के आदेश दिए है।
वहीं इस प्रकरण में पुलिस द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने को न्यायालय ने थाना प्रभारी व दरोगा से तीन दिन में इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण दिए जाने के आदेश देते है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -