फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court sent the woman who murdered her son to jail

Meerut News: बेटे की हत्या करने वाली महिला को कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 14 Jun 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 14 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Court sent the woman who murdered her son to jail
हीमपुरदीपा (बिजनौर)। जिगर के टुकड़े की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या करने वाली महिला का पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी महिला को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। उधर इस वारदात की खबर से ही लोग सिहर उठे हैं।
विज्ञापन

मृतक बालक के पोस्टमार्टम में भी निर्दयता की हदों को पार करने की झलक साफ नजर आई। बालक की गर्दन और सिर में दस सेंटीमीटर लंबा और छह सेंटीमीटर चौड़ा घाव था। अत्यधिक खून बहने और सदमा लगने से बालक के प्राण चले गए। बता दें कि बुधवार को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में कपिल कुमार की पत्नी ने अपने चार साल के बेटे हर्ष की फावड़े से वार करते हुए उस वक्त हत्या कर दी थी, जब घर में कोई नहीं था। खेत से घर लौटे कपिल कुमार को मासूम बेटा लकड़ियों के ढेर में जलता मिला था। बताया गया कि आरोपी आदेश देवी ने मासूम बेटे की पहले गर्दन काटी, इसके बाद गैस चूल्हे पर रखकर उसे जलाने का प्रयास किया। गैस चूल्हे पर नहीं जला तो लकड़ियों के ढेर में रखकर आग लगा दी थी। हालांकि बालक उस वक्त तक जिंदा था, बाद में उसे लकड़ियों से निकालकर डाक्टर के यहां ले गया। मगर बालक की रास्ते में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हीमपुर दीपा पुलिस ने आरोपी मां आदेश का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब आरोपी को जब कोर्ट से जेल पर ले जाया गया तो वह गेट के अंदर जाने को तैयार नहीं हुई। बामुकिश्ल उसे महिला बैरक तक ले जाया गया। जेल सूत्रों का दावा है कि वह जेल के अंदर भी बहकी बहकी बात कर रही है, कभी बोलती है मुझे नहीं पता क्या कर दिया, कभी कहती है कि मैं भी मर जाऊं..।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed