फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court has issued warrants for eight leaders including BJP MP Rajendra

भाजपा सांसद और विधायक समेत आठ नेताओं के वारंट जारी, छह फरवरी को कोर्ट में होना पड़ेगा हाजिर

Sun, 02 Feb 2020 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Feb 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Court has issued warrants for eight leaders including BJP MP Rajendra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल समेत आठ नेताओं के कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किए हैं। वारंट की प्रतिलिपि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के समक्ष इन सभी को छह फरवरी को उपस्थित होना पड़ेगा।

विज्ञापन


नौचंदी थाने में 2012 में धारा 188 और लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जबकि पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के खिलाफ सरधना थाने में केस दर्ज हुआ था। कोर्ट से जो वारंट जारी हुए हैं उनमें भाजपा नेता राहुल ठाकुर निवासी जागृति विहार, मेरठ दक्षिण से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर निवासी शास्त्रीनगर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल निवासी शिवाजी मार्ग सिविल लाइन, सांसद राजेंद्र अग्रवाल निवासी शास्त्रीनगर, भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह निवासी गांव लिसाड़ी, वरुण गोयल, नीरज मित्तल निवासी एफ ब्लॉक शास्त्रीनगर व चंद्रवीर सिंह निवासी दौराला हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अंदर कमरे में बैठक चल रही थी जिसको चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताकर मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि इंडोर मीटिंग चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में नहीं आती है लेकिन उस समय प्रदेश में बसपा सरकार के नियुक्त किए अधिकारी तैनात थे। इसलिए मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में मैंने और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जमानत करा ली थी और नियमित कोर्ट में उपस्थित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार का कहना है कि न्यायालय से जमानती वारंट जारी हुए हैं। वारंट संबंधी नोटिस भेजे गए हैं। मौके पर इनकी जमानत ले ली जाएगी। लेकिन नियत तारीख को इन सभी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed