फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple was hacked to death with an ax in Saharanpur

सहारनपुर: कुल्हाड़ी से काटकर दंपती को मौत के घाट उतारा, फोरेंसिक टीम मौके पर

Wed, 05 Feb 2020 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Feb 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Couple was hacked to death with an ax in Saharanpur
murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारन क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी में रह रहे दंपत्ति कृष्णपाल शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता शर्मा उम्र 60 वर्ष को सुबह के करीब 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला।

हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला किया। शरीर पर जहां देखा वही से काट डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी में लेकर पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

कृष्ण पाल शर्मा मूल रूप से गांव अनंत मऊ के रहने वाले है। उनकी तीन बेटियां  है तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों यहां शिवपुरी में अपने मकान में रह रहे थे।

बताया गया है कि कृष्णपाल के पास काफी संपति है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गयी है। एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed