{"_id":"65880d49e07ecb0f52013616","slug":"couple-suicide-in-bahsuma-meerut-after-marriyng-each-other-deadbody-found-hanging-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sucide: मेरठ में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sucide: मेरठ में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 24 Dec 2023 08:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:14 PM IST
सार
मेरठ के बहसूमा में प्रेमी युगल ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव नीम के पेड़ से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
suicide
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बहसूमा में रामराज गंग नहर पटरी के निकट स्थित गन्ने के खेत में नीम के पेड़ पर प्रेमी युगल का शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शव को नीचे उतरवाया। मृतकों की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने दोनों का पंचनामा भर मेरठ पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम युगल के आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। प्रेमी युगल के नजदीक ही सिंदूर की डिब्बी भी मिली है।
जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि मौके से ही मिली सिंदूर की डिब्बी व युवती की मांग में भरा सिंदूर इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दोनों ने करने से पहले शादी की और उसके बाद पेड़की शाखा पर फंदा बनाया। इसके बाद मोटरसाइकिल पर खड़े हो मोटरसाइकिल में लात मार दी और दोनों फांसी के फंदे पर झूल गए।