{"_id":"6127f4198ebc3e79b0145658","slug":"couple-robbed-on-the-strength-of-weapons-woman-injured-due-to-coil-snatch-sardana-news-mrt5534920106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर दंपती से लूटपाट, कुंडल झपटने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर दंपती से लूटपाट, कुंडल झपटने से महिला घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह सरूरपुर रजबहे की पटरी पर मोपेड सवार दंपती से हथियारों के बल पर सोने के कुंडल झपट लिए और नकदी लूट ली। कुंडल झपटने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रशीद नगर थाना लिसाड़ी गेट निवासी हाकम अली और उसकी पत्नी जैतून बृहस्पतिवार सुबह करनावल में अपनी रिश्तेदारी में मोपेड पर जा रहे थे। जब वह लाहौरगढ़ से रजबहे की पटरी पर सरूरपुर की ओर मुड़े तो नारंगपुर गांव के सामने बाग के पास सामने से काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने जैतून के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए। जिससे वह लहूलुहान हो गई।
पीड़ित हाकम अली ने बताया कि बदमाशों ने डरा धमकाकर हथियारों के बल पर उनसे लगभग डेढ़ हजार की नकदी व मोबाइल आदि लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लाहौरगढ़ की ओर भाग गए। पीड़ित दंपती किसी तरह थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।