{"_id":"6a775f9520e3656dc00e8af6","slug":"couple-on-motorcycle-injured-in-road-accident-meerut-news-c-73-1-mct1008-108216-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर गांव मैनापूठी के सामने रोड पर घूम रही बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से सवार दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है।
बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव बिजवाड़ा निवासी राहुल पुत्र सुरेश अपनी पत्नी शिखा के साथ मेरठ से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही मैनापूठी गांव के सामने पहुंचे तो अचानक से एक बकरी सामने आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके चलते दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने दोनों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -